रिपोर्टर : नीरज लखेरा
थाना पूंछ में तैनात प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय के थाना बड़ागांव स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक पाण्डेय ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और निष्पक्षता से समाधान किया। अपने संबोधन में वेद प्रकाश पाण्डेय ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूंछ क्षेत्र से मिला अपनापन और सम्मान उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं बड़ागांव में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, दिलेंद्र तिवारी, संजीव दीक्षित, बीरेन्द्र सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मी, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें