प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से कल 27 मार्च को बात करेंगे

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार 27 मार्च को नई दिल्ली से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे।



सूत्र बता रहे हैं चर्चा का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर, राज्यों की तैयारी की समीक्षा की जाएगी।

इसे टीम इंडिया की भावना से रखी गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक बताया जा रहा है, इस बैठक में मुख्य रूप से ऊर्जा, ईंधन सुरक्षा, कच्चे तेल, गैस की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है और भविष्य में इसका प्रतिशत प्रभावित होने का ज्यादा है के संबंध में गंभीर समीक्षा की जाएगीइस बैठक का उद्देश्य पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल तनाव) के चलते उत्पन्न सुरक्षा और आर्थिक स्थितियों की समीक्षा करना है एवं साथ ही राज्यों की तैयारियों का जायजा लेना, ऊर्जा/पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात होगी।

Post a Comment

और नया पुराने