मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम गौपुरा में भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनी प्रिंसी यादव के निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधायक ने परिवारजनों से भेंट कर इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर बेटियों का प्रशासनिक सेवाओं में चयन होना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रिंसी यादव ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध किया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण होने पर सफलता अवश्य मिलती है।
उन्होंने परिवार को बधाई देते हुए कहा कि प्रिंसी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। गांव में मौजूद लोगों ने भी प्रिंसी यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के साथ दिनेश राजपूत, महेंद्र पुजारी, मुकेश राजपूत, राम रामबाबू बसोबई, बृज किशोर वर्मा, ज्ञान सिंह पाल, मानवेंद्र राजपूत मामा, सुनील राजपूत लड़ावरा, सुरजीत राजपूत किसान नेता, सतीश नेता महुआ खेरा, जागेश्वर नाना पसैया, राज बहादुर चौहान, गिरवर राजपूत भरोसा, पंकज राजपूत छपार, पंकज राजपूत तालौड, कालू महाराज सौराई, राजाराम अहिरवार सोसायटी अध्यक्ष मोंठ, राजा सिंह बुंदेला, आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें