रामनवमी पर हिंदू संगठनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर

मोंठ नगर में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ खेरापति सरकार परिसर से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा में सजी आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली इस यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
रामनवमी के अवसर पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत,विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र यदुवंशी,जिला उपाध्यक्ष डॉ घनश्याम दास गांधी, जिला सेवा प्रमुख शिवम अग्रवाल, जिला मठ मंदिर प्रमुख रमेंद्र सोनी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, समाज सेवी वरुण यादव, नगर संयोजक शिवम नहारिया, कपिल मुदगिल, राजा बुंदेला, सह संयोजक राहुल सविता, सेवा प्रमुख राजकुमार,नरेंद्र सोनी,कोमेश,मौसम,मोहित,प्रिंस, अनिल,ध्रुव,विवेक,डॉ उमाशंकर, डॉ, अनिल गुप्ता, मानवेंद्र,जितेंद्र प्रजापति, श्याम गुप्ता,संजू अग्रवाल समस्त मोठ नगर वासी राजा जौरा, शिवम अग्रवाल, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने धार्मिक एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

Post a Comment

और नया पुराने