Top News

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एसडीएम ने चलाया चेकिंग अभियान, नकल रोकने के कड़े निर्देश

मोंठ : सोमवार को बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायजा लिया। उनके साथ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने आदर्श इंटर कॉलेज, केसीपी इंटर कॉलेज और महंत रामेश्वर दास इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि नकल पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए और किसी भी स्थिति में परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता न हो।


एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, “परीक्षा सकुशल हो, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।”


कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने भी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और कानून व्यवस्था को भंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने