हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत


संवाददाता - नीलेश एनकेडी 



मोठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। बीती रात खेत में पानी लगाने गए किसान को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अमरा निवासी मंशाराम (58 वर्ष), पुत्र पंचु रैदास रात करीब 3 बजे अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Post a Comment

और नया पुराने