अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर के विभिन्न संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवीन तहसील परिसर स्थित पार्क में आयोजित योग शिविर में तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने राजस्व कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। योगाचार्य राजेंद्र नायक ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, ग्रीवा संचालन एवं सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। शिविर में बच्चों, युवाओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई।
उधर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय परिसर में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया।
एक टिप्पणी भेजें