Top News

ग्राहक ने बदली शिकायत, पेंट विक्रेता को दी क्लीन चिट


मोंठ कस्बा में विगत दिनों वॉल पेंट को लेकर लगाए गए आरोपों के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले जहां एक ग्राहक ने दुकानदार पर खराब और ऊंची कीमत में पेंट की बाल्टी बेचने का आरोप लगाया था, वहीं अब उसी ग्राहक ने अपनी शिकायत वापस लेते हुए दुकानदार को क्लीन चिट दे दी है।

तालौड़ गांव निवासी रविंद्र राजा पुत्र रामपाल सिंह ने बताया कि उसने पूर्व में जो शिकायत दर्ज कराई थी, वह एक अन्य दुकानदार के बहकावे में आकर की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीदी गई पेंट की बाल्टी असली थी और उसमें किसी प्रकार की खराबी नहीं थी।

ग्राहक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। 

Post a Comment

और नया पुराने