Top News

विद्या सागर सिंह ने संभाला थाना पूंछ का कार्यभार

रिपोर्ट : नीरज लखेरा 

जनपद झांसी के थाना पूंछ में नवनियुक्त थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था तथा लंबित मामलों की जानकारी ली।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, घटना या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना पूंछ पुलिस पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास कायम रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم