रिपोर्टर - नीरज लखेरा
पूँछ थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरी फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन ने कार सवार दो युवकों पर मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित यश कुमार निवासी बरमपुरा ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे वह साथी विकास यादव के साथ ड्यूटी पर था। इसी दौरान पेट्रोल भरवाने आए कार सवार युवकों ने कथित रूप से अभद्रता की। विरोध करने पर एक युवक ने उसकी गर्दन पकड़कर थप्पड़ों से मारपीट की और कार्यालय तक घसीटते हुए गला दबाया, जिससे उसे चोट आई। घटना के समय कार्यालय में बिक्री की नकदी रखी होने से पीड़ित ने लूट की आशंका भी जताई। उसका दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पूँछ थाना पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
The NKD news
0
إرسال تعليق