मोंठ : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सेवा भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। युवा समाजसेवी वरुण यादव ने नगर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का आयोजन सुबह पूजा-अर्चना और भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ शुरू हुआ। पूरे दिन श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण चलता रहा। आयोजन स्थल पर राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने शांति एवं व्यवस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
वरुण यादव ने बताया कि रामनवमी के पावन पर्व पर भंडारे का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और लोगों को एक-दूसरे की मदद करने की प्रेरणा मिलती है।
.jpg)
إرسال تعليق